लव स्टोरी का खौफनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 23 Second

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ही शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी अभी आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इलाके में इस घटना से वन विभाग के सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिशुपाल पर्वत के मुख्य द्वार पर वन विभाग की ओर से पर्यटकों से 20-20 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहादत को सलाम: IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को दी गई आखिरी सलामी, परिजनों और ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू

Share on Social Mediaकांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए। DRG की टीम जब छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी यह हादसा हुआ। आज उन चार शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ […]