यात्री सूचना: रायपुर-दुर्ग-भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद्द

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 0 Second

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। तीन और छह मई को रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को रद किया है।

रद की जाने वाली रेलगाड़ियों में ज्यादातर मेमू पैसेंजर हैं। वहीं कुछ पैसेंजर भी रद की गई हैं।
तीन और छह मई को रद होने वाली रेलगाड़ियां

गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू ।

गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ।

गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।

गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।

गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।
तीन और छह मई को बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद रहेगी ।

गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद रहेगी ।
दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच

गर्मी की छुट्टियों में अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 03 मई से 31 मई 2026 तक तथा हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 04 मई से 01 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित

Share on Social Mediaरायपुर । भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण भवन क्रमांकन एवं मकान सूचीकरण के अंतर्गत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए 15 से 17 अप्रैल 2026 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) दुलदुला […]