पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से लैस 20 से अधिक नकाबपोशों ने परिवार पर किया हमला

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके में आधी रात को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यहां 20 से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से बर्बर हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। यह पूरी वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से किया गया था। हमलावरों ने अचानक घर पर धावा बोलते हुए जमकर मारपीट की, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोशों की हिंसा साफ तौर पर देखी जा सकती है। बता दें कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारनवापारा अभयारण्य बना काले हिरण पुनरुद्धार की नई मिसाल, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की सराहना

Share on Social Mediaबलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लगभग 245 वर्ग किलोमीटर में फैला बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य आज संरक्षण की सफलता का एक सशक्त प्रमाण बनकर उभरा है। एक समय ऐसा था जब यहां से काले हिरण विलुप्तप्राय हो गए थे, लेकिन आज यह अभयारण्य लगभग 200 काला हिरण (ब्लैकबक) का […]