हैवानियत की हदें पार, शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, प्राइवेट पार्ट में बोतल और डंडा डालने की आशंका

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी. मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है. सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है. आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्रथम दृष्टया प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इन्कार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर का है. बीती रात पति-पत्नी ने शराब पी थी. संभावना है कि शराब के नश में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Share on Social Mediaमंत्री के निर्देश पर आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे संचालित रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के […]

You May Like