पानी संकट पर कांग्रेस का मटका प्रदर्शन, सरकार पर लगाया दबाव

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जोन क्रमांक-03 के तहत आने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, काली माता वार्ड और शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर शंकर नगर जोन कार्यालय पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में पानी की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल फरवरी से जुलाई के बीच स्थिति और बिगड़ जाती है। नल सूख जाते हैं और टंकियों में पानी नहीं पहुंचता। कई बार महीनों तक यही हाल रहता है।

स्थिति ऐसी है कि लोगों को टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

निगम पर लापरवाही का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी में पानी का संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार […]