युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, घटना से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की है. आपपास मौजूद लोगों ने भागकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. हालांकि उसका शरीर 80 प्रतिशत झुलस गया है. वहीं युवक की बाइक भी जलकर खाक हो गई है. इस घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दरअसल, घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, इसमें युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल डलवाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद दूसरे फुटेज में युवक बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए दिखाई देता है. पीड़ा से युवक सड़क पर गिर जाता है. आसपास मौजूद लोगों ने भागकर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाई. जानकारी के मुताबिक, घटना में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है. गंभीर हालत में युवक को तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम मनजीत जायसवाल है, जो पौसरी गांव का निवासी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपटेड: मृत श्रमिकों की संख्या 23 पहुंची, 12 घायलों का जारी है इलाज…

Share on Social Mediaसक्ती। वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट में मरने वाले श्रमिकों की संख्या 23 पहुंच गई है, वहीं 12 घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।  बीते 12 घंटे के दौरान मृत श्रमिकों का आंकड़ा 20 से 23 पहुंच गया है. […]

You May Like