छत्तीसगढ़ में बच्चों की बल्ले-बल्ले: अप्रैल से जून तक लंबी छुट्टियां

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 19 Second

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी (CG Weather Update) लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा।
20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में स्कूल बंद (CG School Closed)

भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने बड़ा निर्णय (School Holidays) लिया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacations 2026) घोषित किया गया है।

मौसम विभाग (IMD Heat Wave Alert) के अनुसार पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि राजस्थान की ओर से गर्म हवा का प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।
कोरबा सहित कई जिलों में बढ़ा खतरा

कोरबा जिले में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण खासकर दोपहर के समय हालात और अधिक गंभीर हो रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को नियमित कक्षाएं बंद (School Closed) रखने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जा सकती है। अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों को गर्मी में बाहर न निकलने दें और पर्याप्त पानी पिलाते रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मछली जैसी त्वचा और अंगों की असफलता: छत्तीसगढ़ में ‘रेयरेस्ट’ केस सामने

Share on Social Mediaरायपुर: अंबिकापुर के 19 वर्षीय युवक में ऐसी दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी सामने आई है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। बचपन से मछली जैसी त्वचा वाले इस युवक का हार्ट केवल 30 प्रतिशत काम कर रहा है, जबकि दोनों किडनियां पूरी तरह खराब हो चुकी […]

You May Like