रायपुर के टिंबर मार्केट में भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में स्थित टिंबर मार्केट के एक गोदाम में बुधवार-गुरुवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। जिस कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। हालांकि, भीषण आग के चलते इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान और कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार साल के मासूम पर बेरहमी: 17 गहरे जख्म, इलाके में दहशत

Share on Social Mediaबालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक पागल कुत्ते ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। कुत्ते ने 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर उसे दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह काट लिया। बच्चे के सिर, नाक, कान, मुंह, हाथ और पैर सहित शरीर के […]

You May Like