सैलरी भेजने के बाद रीजनल मैनेजर का शव होटल में पाया गया

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मो. इरफान पिता मो. इब्राहिम के रूप में हुई है।

इरफान मूलतः जबलपुर के हरदुली मुख्य बाजार का रहने वाला था और वर्तमान में रायपुर में एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) के पद पर कार्यरत था।
दोस्तों के साथ भोजन के बाद मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इरफान 25 मार्च को दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से यहां पहुंचा था और शहर के ब्रम्ह रोड स्थित एक होटल में ठहरा था। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात कुछ परिचितों से हुई थी, जिनके साथ बुधवार शाम उसने होटल में खाना भी खाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार रात इरफान के भाई अदनान ने उसे बार-बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

परेशान होकर अदनान ने इरफान के दोस्त कुणाल से संपर्क किया और फिर होटल प्रबंधन को सूचना दी। होटल कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद भी जब कमरा अंदर से नहीं खुला, तो डायल 112 को सूचित किया गया। पुलिस ने जब रोशनदान से झांककर देखा, तो इरफान का शव चादर के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।
मां को पैसे भेजने के कुछ घंटों बाद उठाया कदम

मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात इरफान ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि उसने घर के राशन और खर्च के लिए कुछ पैसे खाते में भेज दिए हैं। परिजनों के लिए यह विश्वास करना कठिन है कि मां से सामान्य बात करने और दोस्तों के साथ खाना खाने वाला युवक कुछ ही घंटों में ऐसा कदम उठा लेगा।
तनाव और काम का दबाव बनी संभावित वजह

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवक अपनी नौकरी में टारगेट पूरा न कर पाने या काम के भारी बोझ के कारण मानसिक तनाव में था। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो फिलहाल लॉक है। मोबाइल खुलने के बाद कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों से स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो, छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री हो

Share on Social Mediaरायपुर । आज आयोजित अंतर्विभागीय समिति की बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित शुल्क संरचना पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराईं। IMA स्टेट प्रेसिडेंट डॉ अनूप वर्मा जी ने विशेष रूप से छोटे क्लिनिक, डेंटल क्लिनिक एवं फिजियोथेरेपी क्लिनिक पर लगाए जा […]