छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, परिवार सुरक्षित

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 31 Second

गौरेला। मंगली बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में धुआं फैलने से परिवार के लोग जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

मंगली बाजार में रहने वाले भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को घटना की भनक लगी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

आग से घर का दरवाजा, चौखट और पर्दा जलकर खाक हो गया। घटना में भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। घर के लोगों ने बताया कि पास के ही कमरे में एक बाइक भी खड़ी थी। आग बाइक तक पहुंच जाती तो उसके पेट्रोल से आग फैलने का खतरा बढ़ सकता था।

घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घर के चबूतरे में पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

आरोपी ने वकील आशुतोष मिश्रा के परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग लगते ही घर के लोग जाग गए और तुरंत दरवाजे में लगी आग बुझा दी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर से उठती आग की लपटें और शोर सुनकर इलाके के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर-चांपा में होली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति समेत 30 पर मारपीट और घर फूंकने का आरोप

Share on Social Mediaजांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में होली के दिन विवाद के बाद मारपीट, लूटपाट और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने गांव के वर्तमान सरपंच के पति सनत पटेल सहित करीब 25 से 30 लोगों पर हमला करने, […]

You May Like