रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 बनेगा फोरलेन, कवर्धा बायपास के निर्माण को भी मिली सहमति

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 7 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 अब पूरी तरह फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को पटल पर रखा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा तक के 122 किलोमीटर लंबे खंड को फोरलेन करने और कवर्धा बायपास के निर्माण पर अपनी सहमति दे दी है।
छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ने वाला प्रमुख गलियारा

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जबलपुर से चिल्फी तक के 160 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन की स्वीकृति मिल चुकी है। चिल्फी से सिमगा तक का मार्ग ही टू लेन है। जबलपुर-मंडला सेक्शन के फोरलेन बनने के बाद यातायात का पूरा दबाव इस टू लेन खंड पर आ जाएगा।

भारी मालवाहक वाहनों की अधिकता के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग व्यावसायिक और सामाजिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ने वाला प्रमुख गलियारा है।
कवर्धा शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

कवर्धा शहर के भीतर बढ़ते यातायात और भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए डिप्टी सीएम ने कवर्धा बायपास (फोर लेन मय पेव्ड शोल्डर) के निर्माण पर विशेष जोर दिया। बायपास बनने से कवर्धा शहर के भीतर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को सुचारू रूप से यातायात की सुविधा मिलेगी।

जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध सफर

नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद रायपुर लौटे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया सिमगा से रायपुर और धवईपानी से जबलपुर तक के आदेश पहले ही जारी हो चुके थे, लेकिन बीच का यह हिस्सा शेष था।

अब इस स्वीकृति के बाद जबलपुर से रायपुर तक का पूरा सफर निर्बाध फोरलेन मार्ग पर तय हो सकेगा। उन्होंने त्वरित निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमीन घोटाला, विधवा की जमीन का मुआवजा पड़ोसी को बांट दिया

Share on Social Mediaबिलासपुर। सकरी तहसील के ग्राम लोखंडी में एक मुआवजा घोटाला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग विधवा दूजबाई के हक का पांच लाख, 12 हजार का मुआवजा साहब की एक कलम ने पड़ोसी के नाम से बना दिया। अरपा भैंसाझार परियोजना और नेशनल हाईवे के लिए दूजबाई […]

You May Like