28 फरवरी को इंडोर स्टेडियम में होगा ‘भजन क्लबिंग’ का आयोजन, सीएम साय ने किया पोस्टर का विमोचन

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। भक्ति अब युवाओं की नई पहचान बनकर एक नई ऊर्जा के साथ सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में “भजन क्लबिंग” और भक्ति से जुड़े नवाचारों की सराहना करते हुए कहा था कि जब युवा भक्ति को अपनी ऊर्जा और आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाते हैं तो वह संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम बन जाती है। प्रधानमंत्री की इसी प्रेरणा से राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए एक अनूठा और ऐतिहासिक आध्यात्मिक-संगीत अनुभव “भजन क्लबिंग” के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर आशुतोष दुबे, अतुल श्रीवास्तव एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में यह आयोजन 28 फरवरी 2026 को रायपुर इंडोर स्टेडियम में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं जनसंपर्क विभाग एवं इस्कॉन का विशेष सहयोग प्राप्त है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्वविख्यात Madhavas Rock Band होगा, जो अपनी ऊर्जावान रॉक और फ्यूजन शैली में भक्ति संगीत प्रस्तुत कर युवाओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य करेगा। इस आयोजन में ISKCON (इस्कॉन) का विशेष सहयोग प्राप्त है। इस अवसर पर इस्कॉन की प्रतिष्ठित कीर्तन मंडलियाँ भी अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्ण भक्ति से सराबोर करेंगी और युवाओं को सामूहिक संकीर्तन की दिव्य अनुभूति प्रदान करेंगी। यह एक ऐसी “क्लबिंग” होगी, जहां किसी भौतिक नशे का नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा का नशा होगा। युवा भक्ति की धुन पर गायन, नृत्य और उत्सव के माध्यम से एक दिव्य और सकारात्मक अनुभव प्राप्त करेंगे। इस विशेष अवसर पर फूलों की होली भी खेली जाएगी, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी और पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ को देश की ‘ऊर्जाधानी’ बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार, विभागीय सचिव ने खींचा भविष्य का खाका

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश को देश की “ऊर्जा राजधानी” बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दोगुना करने और ट्रांसमिशन-डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है. पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा को लेकर दिन प्रतिदिन तेज होती […]

You May Like