प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

rashtra path
Share on Social Media

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत

रायपुर ।  हर व्यक्ति के मन में एक पक्के मकान का सपना होता है जिसमें वह सुकून की जिंदगी जी सके। ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना का उद्देश्य आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत चिन्हित सभी बेघर परिवारों और कच्चे व जर्जर मकानों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम नारायणपुर निवासी श्री रामकुमार का पक्के आवास का सपना साकार हुआ है।

रामकुमार ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ एक जीर्ण-शीर्ण कच्चे मकान में जीवन व्यतीत कर रहे थे। बरसात के दिनों में छत टपकती थी, दीवारों में दरारें थीं और हर मौसम उनके परिवार के लिए एक चुनौती बन जाता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पक्का मकान बनवाने में असमर्थ थे। उनके पास इतना पैसा नहीं था कि हम अपना पक्का घर बना सकें। कई वर्षों तक कच्चे मकान में ही गुजारा करना पड़ा,” लेकिन “मोर आवास, मोर अधिकार” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति मिलने के पश्चात शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता और पंचायत के मार्गदर्शन से उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर बनवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल उन्हें एक घर ही नहीं दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्थायित्व और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है। शासन से मिले सहयोग के लिए रामकुमार ने प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब महतारी सदन का निर्माण करेंगी ग्राम पंचायतें

Share on Social Mediaपंचायतों को सशक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर लिया गया निर्णय राज्य की माताएं होंगी सशक्त, ग्राम पंचायतें बनाएंगी महतारी सदन रायपुर । ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया […]

You May Like