रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर यातायात को निर्बाध और तेज बनाने के लिए सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की सक्रिय पहल के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय नागरिक और इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री यहाँ फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर निर्माण की मांग लगातार कर रहे थे। जनता की इन आकांक्षाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, जिसे भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर राशि स्वीकृत की है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर

Share on Social Mediaबिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत रायपुर  ।  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिसका उद्देश्य घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना है। इस योजना से बिजली के बिल में कमी, पर्यावरण संरक्षण, और ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा। […]

You May Like