फरवरी में ही मिलेगा 2 महीने का राशन

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राज्य के 82 लाख राशनकार्डधारियों को फरवरी 2026 में ही दो महीने का चावल एकमुश्त दिया जाएगा। फरवरी माह में ही मार्च का भी वितरण किया जाएगा। सभी कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण व्यवस्था समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को फरवरी में ही दो माह (फरवरी और मार्च) की पात्रता के अनुसार सामान्य (नानफोर्टिफाइड) चावल दिया जाएगा। यह आबंटन एकमुश्त जारी किया गया है, इसलिए दुकानों में पर्याप्त भंडारण करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल पर बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को पिलाया जहर

Share on Social Mediaकोरबा। गैर व्यक्ति के साथ मोबाइल में बातचीत करने पर पति ने मना किया, तो पत्नी ने जहरीली दवा पिला कर पति मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या देने का प्रयास किया, पर बच्चों ने सच्चाई बता दी। महिला ने बच्चों से ही कीटनाशक दवा […]

You May Like