चैतन्य की जमानत के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 27 Second

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामलों से जुड़ी 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई मंगलवार को 28 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। इन याचिकाओं में आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत देने के खिलाफ दायर ईडी की याचिका पर भी अगले बुधवार को सुनवाई करेगा।मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने सौम्या चौरसिया की एक अलग याचिका पर राज्य सरकार और जांच एजेंसी को नोटिस जारी किए। सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम बघेल के कार्यालय में उप सचिव और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) थी। कोयला घोटाला मामले में शीर्ष कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने शराब घोटाले में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर-दुकान धराशायी

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर के राजा तालाब इलाके में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में प्रशासन ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आरोपी सज्जाद अंसारी के अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। […]

You May Like