छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 11 Second

रायपुर। प्रदेश में कुत्तों के काटने की घटनाएं अब केवल पशु-मानव टकराव नहीं रहीं, बल्कि यह एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी हैं। हर माह औसतन करीब 13 हजार और प्रतिदिन 425 लोग डाग बाइट का शिकार हो रहे हैं। आइडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) के आंकड़े स्थिति की भयावहता को उजागर करते हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश में कुत्तों के काटने के 1.14 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 1.35 लाख हो गई, जबकि 2025 में हालात और बिगड़ते हुए 1.55 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2025 में प्रदेश भर में कुत्तों के काटने के मामलों में 35.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो खतरे के लगातार बढ़ने का स्पष्ट संकेत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में 23 को भारत–न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 मैच : टिकट लेने इंडोर स्टेडियम में उमड़ी भीड़, स्टूडेंट्स में भारी उत्साह

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच की टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स […]

You May Like