छत्तीसगढ़ में हाड़ कपा देने वाली ठंड जारी, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा, कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंडी का कहर देखने को मिल रहा है. फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इस दौरान 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. छले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. इस दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इसी तरह 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने के आसार हैं. राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नववर्ष में अम्बेडकर अस्पताल का नव कीर्तिमान

Share on Social Mediaवाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, स्टेंट से “चिमनी” बनाकर बचाई मरीज की जान कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने अल्ट्राथिन (अत्यंत पतले) डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए स्टेंट लगाकर बनाई “चिमनी” संरचना पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के […]

You May Like