सरकारी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप दर्ज हुआ

rashtra path
Share on Social Media

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार शाम 4 बजे बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिंगपार-धुरबेड़ा पहुंचने वाली जिले की पहली कलेक्टर

Share on Social Mediaनारायणपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ, दुर्गम क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण किया गया। कलेक्टर नम्रता मोटर सायकल के माध्यम से जिले के अंतिम छोर पर […]

You May Like