फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल (क्लोन वेबसाइट) बनाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखा रहे हैं। ऐसे फर्जी संदेशों और लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। इसे लेकर परिवहन एवं यातायात विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले छह महीनों के भीतर प्रदेशभर में ऐसे 300 से अधिक ठगी के मामले सामने आए हैं। शातिर ठग आमतौर पर मोबाइल पर संदेश भेजकर ई-चालान लंबित होने की जानकारी देते हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल चोरी कर ली जाती हैं। कई मामलों में लोगों से एपीके फाइल डाउनलोड करने को भी कहा जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी होती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूरजपुर और सरगुजा के 99 प्रतिशत खेत पोषक तत्व विहीन

Share on Social Mediaरायपुर। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की धरती अब गंभीर रूप से कुपोषित हो चुकी है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 33 जिलों से आए एक लाख 75 हजार 444 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विश्लेषण किया, जिसमें पाया कि कुल […]

You May Like