दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, दोनों ड्राइवरों की मौके पर हुई मौत…

rashtra path
Share on Social Media

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए. हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट ने भेजा जेल, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में जमानत याचिका हुई खारिज

Share on Social Mediaरायपुर. 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है. गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे. सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का […]