पोस्ट ऑफिस में किस्त जमा कराने के नाम पर की 1 करोड़ों से अधिक की धोखाधड़ी, फिर ऑनलाइन बेटिंग एप पर लुटाई रकम, एजेंट गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 29 Second

जांजगीर-चांपा. पोस्ट ऑफिस चांपा में मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर एजेंट दीपक देवांगन ने 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. आरोपी ने पिछले 5 सालों में लगभग 200 खाताधारकों को फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर चपत लगाई. एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल,  चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते थे, जिनमें वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से हर महीने 1500 रुपए की किस्त जमा करता था. उसने कुल 66,000 जमा करने दिए, लेकिन एजेंट ने केवल 6,900 रुपए ही खाते में जमा किए और बाकी  59,100 की राशि उसके खातों में फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर गबन कर ली गई. इसी तरह आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने लगभग 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर विगत पांच वर्षों से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि का धोखाधड़ी किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी दीपक देवांगन ने बताया कि धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से हार गया. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 मोबाइल, 2 फर्जी सिम, 4  बैंक खाता, लगभग 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर दिया भेजा गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ में आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए बरसात के मौसम में मार्ग अवरुद्ध […]

You May Like