प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली हजारों ग्रामीण परिवारों की तस्वीर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

मजबूत पक्का घर बना श्री शोभित के सुरक्षित जीवन और खुशियों का आधार

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी श्री शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। कृषि और मजदूरी के सहारे चलने वाली आजीविका के बीच सुरक्षित मकान का सपना अधूरा ही दिखता था। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृत राशि मिलने से उनका सपना साकार हुआ। प्राप्त अनुदान और महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से मिली मजदूरी सहायता से उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक पक्का घर तैयार किया। श्री शोभित बेक का परिवार अब बिना किसी चिंता के सुरक्षित घर में जीवन यापन कर रहा है। वे भावुक होकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरा जीवन बदल दिया। अब हमें न बारिश का डर है, न ही किसी असुरक्षा का। यह घर हमारी खुशियों की नई शुरुआत है। राज्यभर में इस योजना ने श्री शोभित बेक जैसे हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख दिए हैं। जहां कभी कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के घर मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतीमा पर CM साय ने किया माल्यार्पण, बलिदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह (Shaheed Veer Narayan Singh) की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां वे आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

You May Like