BMO पर गिरी गाज, एक दर्जन कर्मचारियों को नोटिस

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. योगेंद्र पैकरा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव तिग्गा को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने अस्पताल में लगातार अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों की जांच के बाद की है। डॉ. शुक्ला का कहना है कि बीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। मरीजों उनके स्वजन के साथ ही जन सामान्य से लगातार शिकायतें मिलती रही। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए जब वे स्वयं अस्पताल पहुंचे तो सारे आरोप सही पाए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आवारा कुत्तों को लगाया जा रहा टीका

Share on Social Mediaअंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने नगर निगम अंबिकापुर ने कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम ने शहरभर में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। यह अभियान शहर […]

You May Like