रायपुर-भिलाई में ED का बड़ा एक्शन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

रायपुर। मेडिकल कॉलेज मान्यता रिश्वतकांड की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की।

यह छापेमारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 30 जून को दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई, जिसमें मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर भारी रिश्वत लेने का आरोप है। दिल्ली से पहुंची ED की टीम ने नवा रायपुर और दुर्ग क्षेत्र के चार निजी मेडिकल कॉलेजों- रावतपुरा मेडिकल कॉलेज (नवा रायपुर), RIMS, बालाजी मेडिकल कॉलेज, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, भिलाई में दबिश दी। यहां से मान्यता प्रक्रिया से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए।

सूत्रों के अनुसार इन कॉलेजों के सात परिसरों के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत छापेमारी की गई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी दबिश दी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को रायपुर पहुंचेंगे

Share on Social Mediaरायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम), रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी-आइजी सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन 29 व 30 नवंबर को शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के […]

You May Like