ग्राम जोलगी में बिना अनुमति काटे गए साल वृक्ष जब्त

rashtra path
Share on Social Media

भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित

रायपुर । मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम जोलगी में बिना अनुमति पाँच साल के वृक्ष काटे जाने की सूचना पर राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राजस्व अधिकारी मौके पर पहुँचे और अवैध रूप से काटे गए सभी वृक्षों को वहीं पर जब्त कर लिया।

जांच में यह पाया गया कि ग्राम जोलगी के निवासी सम्हारु राम पिता सिरपत द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के वृक्ष कटाई कराई गई थी। इस अवैध कार्य को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध एसडीएम न्यायालय, भरतपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार रूपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, कटे हुए साल वृक्षों को राजसात करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति वृक्ष कटाई के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, टिकट लेने छात्रों की उमड़ी भारी भीड़

Share on Social Mediaरायपुर। भारत-साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI) वनडे मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में […]

You May Like