खेतों की मेहनत रंग लाई, किसान की फसल विक्रय के लिए तैयार

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता श्री रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की। धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो उनके चेहरे पर इस साल की खरीदी को लेकर उम्मीद साफ झलकती है। खेत में थ्रेसर और ट्रैक्टर की मदद से चल रहे कटाई कार्यों के बीच वे बताते हैं कि सरकार की पारदर्शी और सुचारु धान खरीदी व्यवस्था छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है। अन्नू का कहना है कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री जुटाई। इसके साथ ही परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी वे उम्मीद कर रहे हैं कि धान खरीदी से उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की धान की सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन से किसानों में भरोसा बढ़ा है। अन्नू जैसे अनेक छोटे किसान इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाकर खेती में निरंतर सुधार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनी : पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक […]

You May Like