सुकमा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही फायरिंग

rashtra path
Share on Social Media

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. दो दिन बाद मंगलवार को फिर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. एर्राबोर थाना इलाके के जंगलों में सुबह से मुठभेड़ जारी है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया. आज सुबह से ही दोनों से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. बता दें कि इससे पहले भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के घने तुमालपाड़ जंगल डीआरजी जवानों ने नक्सली माड़वी देवा, पोड़ियम गंगी, सोड़ी गंगी को ढेर किया था. सभी 5-5 लाख के इनामी थे. मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स और अन्य हथियार, गोला-बारूद सामग्री भी बरामद किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई फैसले : गरीबों और बुजुर्गों की निशुल्क होगी MRI और सीटी स्कैन जांच

Share on Social Mediaरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉडीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध अस्पताल में लोगों को अविलंब स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए […]

You May Like