पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का विमोचन, डॉ. रमन सिंह ने कहा- यह पुस्तक अध्यात्म पथिकों के लिए मील का पत्थर होगी साबित

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एच. पी. सिन्हा द्वारा रचित प्रेरणादायी पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह पुस्तक अध्यात्म पथिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकें सभी जिज्ञासुओं के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती हैं। डॉ. एच.पी. सिन्हा ने कहा कि यह रचना आत्मबोध और आनंद एवं शांति से परिपूर्ण जीवन प्राप्त करने में अत्यंत सहयोगी होगी। इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिन्हा ने डॉ. सिन्हा के आध्यात्मिक, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला और डॉ. गीतेश अमरोहित ने पुस्तक की विस्तार से समीक्षा की। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन अजंता चौधरी, महेन्द्र तिवारी, दीपक व्यास, प्रवीण गोलछा और शुभ्रा ठाकुर ने मिलकर किया। अंत में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आत्मबोध से यह प्रेरित करती है कि जीवन में अध्यात्म, योग एवं ध्यान कितना आवश्यक है, और इन सबका ध्यान हमें परेशानी में पड़ने से ही आता है। अगर हम अपने जीवनशैली में 10 मिनट ध्यान को दें, तो अपनी दिनचर्या सहित अपनी पूरी जीवनशैली को बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

Share on Social Mediaरायपुर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. योग्य किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को […]

You May Like