राज्योत्सव के बाद CM साय का दो राज्यों में दौरा : 6 नवंबर को ओडिशा में करेंगे चुनाव प्रचार, 10-11 को रहेंगे गुजरात में

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

रायपुर. ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अब भाजपा प्रचार में पूरी ताकत झोंकने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा विधानसभा जाएंगे. जहां वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. बता दें कि प्रदेश के कुछ नेता भी वहां पर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए जुटे हुए हैं. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नुआपाड़ा में 11 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है. यहां से भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेडी से स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अन्य प्रमुख दलों से रमाकांत हाटी (समाजवादी पार्टी), हेमंत तांडी (बहुजन मुक्ति पार्टी) और शुकाधर डड़सेना (ओडिशा जनता दल) भी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरा करेंगे. जहां वे अहमदाबाद में इनवेस्टर कनेक्ट में शामिल होंगे और स्टेचू आफ लिबर्टी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 10 नवंबर को गुजरात पंहुचेंगे. इसके बाद अगले दिन 11 तारीख को वे अहमदाबाद में होने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वे गुजरात में बड़े उद्योगपतियों के साथ वन-टू वन मुलाकात करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिम्स में जूनियर को धमकाने और प्रताड़ित करने का मामला : प्रबंधन ने 25 छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित, एक पर एक साल का प्रतिबंध

Share on Social Mediaबिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित किया गया है। सिम्स में जूनियर को धमकाने और प्रताड़ित करने के मामले में 25 छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। जूनियर छात्रों की शिकायत पर डीन डॉ. रमणेश मूर्ति […]

You May Like