राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली

rashtra path
Share on Social Media

मुख्य सचिव श्री विकाशील ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायपुर । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकाशील ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं’’। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली निम्हा गांव के घासी राम की जिंदगी

Share on Social Mediaकभी कच्चे मकान में गुजर-बसर करने वाला परिवार आज पक्के घर में जी रहा सम्मानजनक जीवन रायपुर । सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी श्री घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में […]

You May Like