माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका, 45 सालों से सक्रिय नक्सली लीडर बंडी ने किया सरेंडर

rashtra path
Share on Social Media

जगदलपुर. माओवादी संगठन को फिर एक बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में माओवादी संगठन के कुख्यात लीडर बंडी प्रकाश ने आज सरेंडर किया। 45 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय बंडी प्रकाश ने तेलंगाना डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बंडी प्रकाश तेलंगाना स्टेट कमेटी और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य थे। वे माओवादी संगठन में प्रभात, अशोक और क्रांति के नाम से भी सक्रिय थे। तेलंगाना सरकार ने बंदी प्रकाश पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। बंडी प्रकाश सिंगरेनी कोलबेल्ट कमेटी में भी सचिव के पद पर सक्रिय थे। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो सदस्य वेणुगोपाल उर्फ सोनू दादा के आत्म समर्पण के बाद सिंगरेनी कमेटी ने भी हथियार डालने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Share on Social Mediaजशपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे. इस दौरान सीएम साय ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की. सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. […]

You May Like