नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

मुंगेली। जिले के ग्राम चिरौटी में आज एक बड़ी घटना घट गई। टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। 6 साल की रबिया जोशी पिता अनूप जोशी कक्षा पहली और 7 साल की अंकिता जोशी पिता संजय जोशी कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। दोनों अपने ही गांव के टेसूआ नाले में नहाने गईं और फिर वापस नहीं लौटी। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी, दोनों बहन गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने के लिए गई थी। चिरौटी के किनारे बहने वाला टेसूआ नाला आमतौर पर बच्चों का गर्मियों में खेलने का स्थान होता है, आज काल बन गया। पानी में फिसलकर दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बाकी दो बच्चियां तुरंत चीखती चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Share on Social Mediaसूरजपुर की दुकानों में ग्राहकों से की सीधी बातचीत, जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकर रायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने  सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी […]

You May Like