धधकते अंगारों पर माताजी की आराधना, इससे पहले आपने नहीं देखा होगा ऐसा गरबा

rashtra path
Share on Social Media

जामनगर. यहां रंजीत नगर में पटेल युवक मंडल द्वारा आयोजित गरबा में पुरुष खेलैया द्वारा खेला जाने वाला ‘अंगारा रास’ अब शहर की विशेष पहचान बन गई है. पिछले 15 वर्षों से अंगारा रास को खेला जा रहा है. इस दौरान धधकते अंगारों पर गरबा खेलकर माताजी की आराधना की जाती है. इस रास ने लोगों में खास आकर्षण पैदा किया है. धधकते अंगारों पर 12 खेलैया 10 मिनट तक माताजी की आराधना करते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं. इसे नाम दिया गया है अंगारा रास. इस तरह की रास सात दशक पुरानी है. इस रास के पहले कपास के बीजों को जलाया जाता है. फिर युवा हाथ में मशाल लेकर उस पर रास करते हैं. इसे करने के पहले सभी ने लगातार दो महीने तक इसकी प्रेक्टिस की है. 7 दशकों से इस तरह की रास की जा रही है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में लोग आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, नियमित रूप से SET परीक्षा कराने की मांग

Share on Social Mediaरायपुर. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने SET परीक्षा को नियमित कराने की मांग की है. ताकि महाविधायालयों में रिक्त पदों की भर्ती में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सके. पत्र के माध्यम से […]

You May Like