मॉल के पब में सजी थी हुक्के और शराब की महफिल, पुलिस ने दी दबिश, नोटिस जारी

rashtra path
Share on Social Media

दुर्ग. भिलाई के सूर्या मॉल स्थित Lisztomania पब में देर रात युवाओं को प्रतिबंधित हुक्का और शराब परोसा जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे भीतर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कई युवक और युवतियों को कार्रवाई के दौरान पकड़ा है. वहीं क्लब को नोटिस दिया गया है. मामला सुपेला स्मृति नगर थाना का है. जानकारी के मुताबिक, लिस्ट्रोमेनिया क्लब में निर्धारित समय के बाद भी युवाओं को शराब परोसी जा रही थी. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पब में दबिश दी. इस दौरान पब में हुक्का भी बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और नोटिस भी जारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से सस्ते दिन शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार मिलेगी

Share on Social Mediaरायपुर. पूरे देश में आज से गुड्स एन्ड सर्विस टैक्स (GST) रिफॉर्म लागू हो गया है. दिवाली पर्व से पहले उपभोक्ताओं को मिली सौगात से बाजार गुलजार हो गया है. जीएसटी रिफॉर्म को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. वित्त मंत्री […]

You May Like