हाथी ने बुजुर्ग महिला को कुचला, कई घरों को भी पहुंचाया नुकसान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 23 Second

रायगढ़. धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे हाथियों का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने वृद्ध महिला को कुचल दिया. साथ ही कई घरों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला बाकारूमा रेंज का है. जानकारी के मुताबिक, घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मुहल्ले की है. गुरुवार की रात जंगली हाथी ने 65 वर्षीय फूलमेत बाई को कुचल दिया. इससे पहले हाथी ने कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ रहे हाथियों के हमले का आरोप लगाया है. ग्रामीण लगातार जनहानि का शिकार हो रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर प्रहार : कहा- कांग्रेसियों ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का चीरहरण, अब जांच प्रभावित करने लगा रहे आरोप

Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का आबकारी समेत अन्य घोटालों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के चीरहरण का काम किया. इन घोटालों में […]

You May Like