नवरात्रि से पहले बाजार में उछाल, वित्त मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री को दिया श्रेय, कहा- देश हित में निर्णय लेते हैं मोदी

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। GST रिफार्म से नवरात्रि के पहले ही बाजारों में उछाल के साथ पितृ-पक्ष में सामानों की बुकिंग का श्रेय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो निर्णय लेते हैं, जो देश हित में होता है. मोदी ने 12 लाख की छूट भारत की जनता को दी है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों का देश है, और जनता का ध्यान रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 22 तारीख के बाद देखिए देश की अर्थव्यवथा को कैसे मजबूती मिलती है. लोगों की जेब में पैसा जाता है, तो असर बाजार में दिखता है. GST रिफार्म से लोगों के पैसे बच रहे हैं, क्रयशक्ति बढ़ी है. 22 तारीख के बाद बाजार में और भी ज्यादा असर दिखेगा. ओपी चौधरी ने वहीं भाजपा के पोस्टर पर कहा कि एक-दूसरे को उछालने की राजनीति कांग्रेस में होती है. राजस्थान में उछालने का खेल चलता था. सचिन पायलट मन मारकर काम कर रहे है, सब देख रहे हैं. कांग्रेस की राजनीति ही सत्ता लोलुपता की राजनीति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड IAS के बंगले पहुंची ED: नान घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने बाद अब लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

Share on Social Mediaदुर्ग। छत्तीसगढ़ नान घोटाला मामले में खाद्य विभाग के तत्कालीन सचिव और रिटायर्ड IAS डॉ. आलोक शुक्ला की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होते ही आज ED ने उनके भिलाई निवास में दबिश दी है. छापेमारी के साथ ही उनपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही […]

You May Like