10 दिन बाद विदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री साय, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) अपने कार्यकाल का पहला 10 दिवसीय विदेश दौरा पूरा करने के बाद वापस लौटेंगे. वे कल यानी 30 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे. उनके वापस लौटने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर शहर जिला भाजपा ने भव्य स्वागत की तैयारियां की है. इसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा की गुरुवार को एक तैयारी बैठक हुई. बैठक में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे. दोनों भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है. भाजपा की तैयारी विमानतल से मुख्यमंत्री निवास तक स्वागत रैली निकालने की है. कार्यक्रम में भाजपा के पधाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने 10 दिवसीय दौरे पर जापान और साउथ कोरिया पहुंचे. यहां उन्होंने जापान की ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में उद्योगपतियों से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण

Share on Social Mediaजगदलपुर। लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन […]

You May Like