छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में आज ज्ञान, इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के छठवें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने ‘खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता‘ में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष, पुष्प, राष्ट्रीय उद्यान, जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। संत कंवर राम विद्यालय की छात्रा परी मानिकपुरी ने पूरे 15 प्रश्नों के सही उत्तर देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दुर्ग से आईं श्रीमती पायल शर्मा (गूगल बॉय मास्टर रुद्र की माता) ने वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए प्रश्नों के उत्तर दिए और छत्तीसगढ़ के नक्शे पर सही स्थानों को चिह्नित कर अंक प्राप्त किए। रायपुर की श्रीमती गीता गुप्ता ने भी वर्चुअल रियलिटी गेम्स में हिस्सा लिया, उन्होंने कहा कि वर्चुअल अनुभवों से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं, जिससे पढ़ाई और भी रोचक बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई-रिक्शा से बनी आत्मनिर्भर गायत्री

Share on Social Mediaरायपुर. केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैै। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की नित नई मिसाल पेश कर रही है। जिसकी […]

You May Like