आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, वायरल वीडियो से मामला हुआ उजागर, 1 आरोपी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है. यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया. आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है. इसके अतिरिक्त, कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है. पुलिस ने एक सह आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है. लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है. इसमें कथित बाबा और एक युवक नजर आ रहा है. आरोपी शिष्य शादी शुदा है. दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है, इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है. पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मुख्य आरोपी बिहार का रहने वाला है. पुलिस एक सह- आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री OP Choudhary को Ashutosh Rana ने बताया अपना ये राज… Mrs Choudhary को बोलना पड़ा, हां जब से मंत्री बने हैं वे भी

Share on Social Mediaरायपुर. Rise & Shine कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अभिनेता और मोटिवेशनल स्पीकर आशुतोष राणा से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनकी पत्नी Mrs Aditi Patel Choudhary ने आशुतोष राणा से होटल में मुलाकात की. इस दौरान होटल की लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान […]