नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 : इंडोर स्टेडियम में गूंजे पंच-किक्स, पंजाब ने मारी बाज़ी, CM साय ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का अंतिम दिन शानदार उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाड़ियों को अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ अच्छा लगा होगा। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से भरा हुआ है और एक प्रोड्यूसिंग स्टेट है। छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद को समाप्त करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने बिल्हा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन सिविल कोर्ट भवन का किया लोकार्पण

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना में वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एवं आमजन के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के द्वारा आज बिलासपुर जिला के बिल्हा तहसील में नवीन सिविल कोर्ट भवन लोकार्पण किया गया। इस […]

You May Like