रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार, युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर ब्लेड से हमला, गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में गैंगवार की बड़ी वारदात होने से जेल में हड़कंप मच गया है. विचाराधीन कैदियों के बीच हुए विवाद में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे समेत दो लोगों पर साई नामक युवक ने ब्लेड से हमला किया है. इस हमले में आशीष शिंदे को गंभीर चोटें आई है, उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी है. मेकाहारा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज जारी है.बता दें कि बीते सप्ताह भी साहिल और सोहेल नामक कैदियों ने कटनी मारकर केंद्रीय जेल में वारदात को अंजाम दिया था. लगातार इस तरह के वारदात से सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच दहशत का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन में मचाया हंगामा, विधानसभा की कार्यवाही का किया बहिष्कार

Share on Social Mediaरायपुर। विधानसभा में शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के हिरासत में लिए जाने पर हंगामा मचाया. इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन की दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया. नेता […]