हाईटेक नकल के बाद व्यापमं ने नियम में किया बदलाव : परीक्षाओं में अभ्यर्थी अब नहीं पहन सकेंगे जूते-ज्वेलरी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यापमं की पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए बिलासपुर के एक केंद्र में रविवार को हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया. जिसके बाद व्यापमं ने नियमों में बदलाव किया है. अब जूते, ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़ो को बैन कर दिया है. जूते की जगह फुटवियर के रूप में चप्पल मान्य होगा. कान में पहनने वाली ज्वेलरी पर भी प्रतिबंध होगा. इसी नियम के तहत 20 जुलाई को सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा होगी. व्यापमं की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नियमों में बदलाव के बाद अब परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे. इससे पहले व्यापमं परीक्षा में निर्धारित समय तक एंट्री दी जाती थी. साथ ही अभ्यर्थी हल्के रंग के कपड़े पहन सकेंगे. अभ्यर्थी को परीक्षा होने के पहले आधे घंटे में और अंतिम आधे घंटे तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केंद्र के भौगोलिक स्थान से पूर्व परिचित होना परीक्षार्थी की जिम्मेदारी होगी, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की देरी न हो.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘बस्तर संभाग के 1.15 लाख कृषकों को 600 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण’

Share on Social Mediaरायपुर। बस्तर संभाग में खरीफ सीजन- 2025 के तहत अब तक एक लाख 14 हजार 929 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 600 करोड़ 74 लाख रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। यह ऋण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर द्वारा “सहकार से […]

You May Like