धान के बदले मक्का की खेती से किसान ने कमाया दुगुना मुनाफा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जशपुर जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी। किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैें। मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रू. की शुद्व मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में लाभ भी कम होता हेै। कृषक मालती मोहन ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं। जिसका फायदा उन्हे मिला। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और जल सरंक्षण से पर्यावरण सरंक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share on Social Mediaउनका बलिदान राष्ट्रभक्ति और एकता की अमिट प्रेरणा है – मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर । एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान’ के प्रबल पक्षधर और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा […]

You May Like