मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि

रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के दौरान नगर निगमों में बडे  कार्यों को अंजाम देने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसे धरातल पर उतारते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में न्यू शनि मंदिर रोड से छठ घाट तक मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए करीब 29 करोड़ 57 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात […]

You May Like