संबलपुर में राज्यपाल ने किया लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के साहित्य का अवलोकन, दी श्रद्धांजलि

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने संबलपुर प्रवास के दौरान आधुनिक असमिया साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके साहित्य का अवलोकन किया और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री लक्ष्मीकांत बेजबरुआ असमिया साहित्य के प्रमुख हस्ती थे। उनका साहित्य न केवल असम की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि भारतीय साहित्य में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। वे असमिया भाषा के पुर्नजागरण के अग्रदूतों में से एक थे और उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों के बीच लोकप्रिय है। राज्यपाल ने कहा कि बेजबरुआ का साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। उनकी लेखनी ने असमिया भाषा को सशक्त बनाया और उनके साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ न केवल असम, बल्कि पूरे भारत की साहित्यिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-जल के दोहन पर रखी जाए सतत् निगरानी, संवर्धन के लिए करें आवश्यक उपाय

Share on Social Mediaमनरेगा, जिला खनिज न्यास मद एवं आपदा प्रबंधन कोष से किया जाए संरचनाओं का निर्माण राज्य में भू-जल की दृष्टि से 5 विकासखंड क्रिटिकल और 21 विकासखंड सेमी क्रिटिकल जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी रायपुर । प्रदेश में भू-जल सर्वेक्षण एवं […]

You May Like