पांच सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर जिले की पांच सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 14 करोड़ 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम झारतराई के समीप इन्द्रावती नदी के दांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार, ग्राम बालेंगा के समीप मारकण्डी नदी के बांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार रूपए भी शामिल है। इसी प्रकार ग्राम गुनपुर के समीप नारंगी नदी पर दांया ओर तटरक्षण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। ग्राम कोटगढ़ मंदिर एनीकट कम, काजवे कोटगढ़ नाला पर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 71 हजार रूपए और तारागांव जलाशय बांध के ऊपर मिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 74 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए हुआ एमओयू छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की बड़ी पहल छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर […]

You May Like