20 लाख की इनामी नक्सली ने किया समर्पण

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 15 Second

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल 20 लाख की इनामी नक्सली मंजुला उर्फ निर्मला ने तेलंगाना के वारंगल में पुलिस आयुक्त अंबर किशोर झा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ सब डिविजन ब्यूरो की सदस्य है। मेडिकल टीम प्रभारी व दरभा डिविजन के सदस्य के रुप में भी काम कर चुकी है। निर्मला तीस वर्ष पहले 1994 में नक्सलियों के पीपुल्स वार ग्रुप नरंसपेटा दल में वह सम्मिलित हुई थी। वारंगल पुलिस ने बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी हत्याकांड में वह आरोपी है। इस हमले में दिग्गज कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 30 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की निर्मम तरीके से नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय […]

You May Like