समाज कल्याण मंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

रायपुर । समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन और सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ऐसा ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य बनाने में सहायता करता है। हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का यह हिस्सा रहा है। योग को निरोग और स्वस्थ जीवन शैली का आधार माना गया है। आधुनिक जीवन शैली में घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनाव युक्त व्यस्त जीवन को व्यवस्थित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि ध्यान-योग जहां हमें मानसिक मजबूती देता है, वहीं शारीरिक यौगिक क्रियाएं, स्वस्थ्य और निरोगी शरीर का निर्माण करती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए योग को दैनिक जीवन शैली में अपनाना आवश्यक है। इस वर्ष योग दिवस पर ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘ थीम पर पूरे विश्व में आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योग आयोग, लगातार लोगों को सोशल मीडिया और शिविरों के माध्यम से योग प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवन-शैली के लिए प्रेरित कर रहा है। नगर निगम क्षेत्रों में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के लिए निःशुल्क योग शिविर शुरू किए गए हैं। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए योग के प्रति जागरूकता जरूरी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एग्रीस्टेक योजना: किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता

Share on Social Mediaजीआईएस आधारित होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण महासमुंद, धमतरी और कर्वधा में जियो रिफरेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार एग्रीस्टेक योजना पर कार्य कर रही है, इसके अंतर्गत जियो रिफरेंसिंग आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे में किसानों की […]

You May Like