उपमुख्यमंत्री ने मृतक सादराम यादव के परिवारजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

तत्कालिक सहायता के रूप में दी 5 लाख रूपये की राशि का चेक

रायपुर । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घटना के संबंध में आस-पास और गांव के ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। उल्लेखनीय है की कवर्धा के गौशाला में काम करने वाले ग्राम लालपुर निवासी श्री सादराम यादव की विगत 20 जनवरी की रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने उप मुख्यमंत्री को घटनाक्रम एवं अबतक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share on Social Mediaरायपुर । अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सवेरे बिलासपुर के तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सपत्नीक श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। […]

You May Like